रांची; झारखंड आंदोलनकारी संघष्र मोर्चा की ऑनलाइन वार्तालाप संपन्न हुई. इस वार्तालाप में विभिन्न जिलों के आंदोलनकारी शामिल हुए. इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने सरकार से मांग की कि उन्हे नियमित रूप से पेंशन और सम्मान राशि प्रदान की जाए. यह भी कहा गया कि अभी भी कई आंदोलनकारियों को सम्मानित नहीं किया गया है. सरकार से मांग की गयी कि झारखंड आंदोलनकारी शिबू सोरेन, स्व विनोद बिहारी महतो, जयपाल सिंह मुंडा, सुदेश महतो सहित अन्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाए. वार्तालाप में कहा गया कि कई आंदोलनकारियों की स्थिति काफी खराब हो गयी है. जिनलोगों ने अपनी सारी जिंदगी अलग राज्य के आंदोलन में फूंक दी उनकी सुध लिया जाए. ईस्ट सिंहभूम और ग्रामीण अंचल के आंदोलनकारियों की स्थिति काफी दयनीय है.
इस वार्तालाप के क्रम में आंदोलनकारियों ने अपनी व्यथा खुलकर रखी और कहा कि झारखंड आंदोलनकारी आज अपने ही घर में परदेशी हो गये हैं. उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के चिन्हितिकरण का अधूरा पड़ा काम शीघ्र ही पूरा किया जाए. झारखंड आंदोलन को गति देनेवाले कवि, पत्रकारों, गायकों को भी पहचान और सम्मान दिया जाए. साथ ही झारखंड वनांचल चिन्लितिकरण आयोग के कार्यकाल का भी विस्तार किया जाए. आज वार्तालाप के क्रम में ईस्ट सिंहभूम से संजय लकड़ा, वेस्ट सिंहभूम से दामू बानरा, गिरिडीह से राजकमल महतो, रांची से पुष्कर महतो सहित अन्य शामिल हुए.