BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इमरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज, सड़कों पर उतरे लोग

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
इमरान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज, सड़कों पर उतरे लोग
Share on FacebookShare on Twitter

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान में महंगाई से जनता त्रस्त है. पिछले काफी समय से राजनीतिक अस्थितरता का भी दौर है. विपक्षी पार्टियां सड़कों पर अपनी ताकत दिखा रही हैं, लेकिन इमरान खान ‘नया पाकिस्तान’ की राग अलाप रहे हैं.

हालांकि, नया पाकिस्तान को लेकर उनकी सरकार कुछ कर नहीं पा रही है, क्योंकि पाकिस्तान में जनता दाने-दाने को मोहताज होती जा रही है. महंगाई उफान पर है. खाद्य पदार्थों की भारी किल्लत है. पेट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं. इसके बाद अब पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में इमरान खान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू हो गया है.

पीओके में इमरान विरोधी प्रदर्शन तेज

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पिछले कुछ माह से महंगाई आसमान पर है जिसके खिलाफ 13 जनवरी को रावलाकोट में एक्शन कमेटी ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. ये विरोध-प्रदर्शन इमरान खान सरकार के उस फैसले के खिलाफ किया गया जिसमें सरकार ने आटे पर दी जाने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया है. सब्सिडी खत्म करने के बाद आम जनता के पास आटा तक नहीं है, तो वो रोटी कैसे खाए?

सुरक्षाकर्मियों से भिड़े प्रदर्शनकारी

पीओके में हालात इतने भयावह हैं कि जनता का पेट भरने के लिए आटा तक नहीं है. इसी से आक्रोशित भीड़ ने न सिर्फ सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन किया बल्कि पुलिस थाने में आग लगा दी. इसकी चपेट में आकर पुलिस की कई गाड़ियां भी जल गईं.

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने न सिर्फ लाठीचार्ज किया, बल्कि उसने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां भी दागी. पीओके में पिछले काफी समय से महंगाई के खिलाफ जनता आवाज उठा रही है, लेकिन इस्लामाबाद में बैठी इमरान सरकार और उसकी कठपुतली स्थानीय प्रशासन पूरी तरह से खामोश है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिला परिषद के विघटन के बाद कार्यकारी समिति का गठन

Next Post

छठी जेपीएससी परीक्षा परिणाम को चुनौती देनेवाली याचिका पर अंतिम सुनवाई अब 3 फरवरी को

Next Post
आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

छठी जेपीएससी परीक्षा परिणाम को चुनौती देनेवाली याचिका पर अंतिम सुनवाई अब 3 फरवरी को

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d