BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड 19 के सुरक्षामानकों के अनुपालन को लेकर चला जनजागरुकता अभियान

by bnnbharat.com
October 15, 2020
in समाचार
कोविड 19 के सुरक्षामानकों के अनुपालन को लेकर चला जनजागरुकता अभियान
Share on FacebookShare on Twitter

औचक निरीक्षण के क्रम में जागरूक प्रतिष्ठानों को किया सम्मानित

दुकानदारों को मास्क, सैनिटाइजर, भौतिक दूरी आदि एहतियात हेतु किया जागरुक

रांची: कोविड19 के संभाव्य प्रसार की रोक थाम के मद्देनजर आमजनों के बीच जनजागरुकता फैलाने के उद्देश्य से रांची मेन रोड एवं कचहरी रोड स्थित विभिन्न ऐसे संस्थानों/शो रूम/स्टोर/रेस्टोरेंट संचालकों जहां कोविड19 संबंधी सुरक्षा मानकों का अनुपालन किया जा रहा है उनके बीच प्रशस्ति पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया.

बुधवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन के निदेशानुसार मेन रोड एवं कचहरी रोड इलाके में मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन को लेकर जनजागरुकता सह जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान कोविड19 के सुरक्षामानकों का अनुपालन करने वाले प्रतिष्ठानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कई दुकानदारों ने अपने यहां कोविड से जुड़ी जागरूकता परक प्रचार सामग्री चस्पा की हुई थी, ग्राहकों हेतु सैनिटाइजर रखा हुआ था, कुछ ने तो स्पष्ट रूप से लिख रखा था कि नो मास्क नो एंट्री.  दुकानदार स्वयं तथा उनके कर्मी सभी मास्क में थे. ऐसे दुकानदारों को डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार तथा डीपीआरओ डॉ प्रभात शंकर ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में कचहरी रोड स्थित ज़ीरो माइल रेस्टॉरेंट के प्रोपराइटर रवि रंजन, नायरा बुटीक के पंकज शर्मा, बिग मार्ट के प्रबंधक व महात्मा गांधी रोड स्थित रेखा इलेक्ट्रानिक्स के प्रोप्राइटर नरेश अग्रवाल शामिल हैं.

दी गयी हिदायत

जहां कई प्रतिष्ठानों में कोविड-19 को लेकर जारी एडवाइजरी के अनुपालन में पर्याप्त सतर्कता और जागरूकता बरती जा रही थी वहीं कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते दिखे ऐसे लोगों को अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने प्रतिष्ठान परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, स्वच्छता आदि का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अश्व घोड़े पर होगा नवरात्र का आगमन

Next Post

बोकारो के ट्रस्ट डायग्नोस्टिक ने किया अनाथ बच्चे का निःशुल्क जांच

Next Post
बोकारो के ट्रस्ट डायग्नोस्टिक ने किया अनाथ बच्चे का  निःशुल्क जांच

बोकारो के ट्रस्ट डायग्नोस्टिक ने किया अनाथ बच्चे का निःशुल्क जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d