रांची : रांची की विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना और जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, ने कांके प्रखंड में जन वितरण प्रणाली दुकानों और गोदाम का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान पदाधिकारियों ने जन वितरण प्रणाली दुकानों में स्टॉक की जांच की और लाभुकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न सामग्री से संबंधित रजिस्टर का भी मिलान किया. विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण करने के बाद प्रखंड के गोदाम का भी निरीक्षण किया. यहां भी पदाधिकारियों द्वारा स्टॉक का मिलान किया गया.
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मीना एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद द्वारा कांके प्रखंड में संचालित दाल भात केंद्र का भी निरीक्षण किया गया. पदाधिकारियों ने दाल-भात केन्द्र में व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता की जांच की. पदाधिकारियों द्वारा संचालक को बरसात के मौसम में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया. साथ ही भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्था को लेकर भी संचालक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

