रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. कांग्रेस शहजादा अनवर की जीत सुनिश्चित करने हेतु महागठबंधन के नेताओं ने सदस्य झारखंड विधानसभा के बीच संपर्क अभियान चलाया जिसमें खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, राजद विधायक दल के नेता सह मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह राजीव गांधी पंचायती राज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जय शंकर पाठक देश ने प्रदेश हित में शहजादा अनवर की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायकों से आह्वान किया.
Also Read This:राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेजः दीपक प्रकाश ने निर्दलीय सरयू राय से मांगा समर्थन
नेताओं ने कहा कि शहजादा अनवर की भूमिका झारखंड आंदोलन का नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, साथ ही साथ झारखंड के विभिन्न जनसमस्याओं के लिए एक लंबे समय से जन संघर्ष करते रहे हैं. ये झारखंड के माटी पुत्र के साथ-साथ झारखंड के दुख दर्द को समझते हैं. झारखंड विधानसभा के सदस्य इनके पक्ष में मतदान करें, जिससे झारखंड के हित में राज्यसभा में झारखंड प्रदेश के लिए आवाज बुलंद कर सके.
Also Read This: राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस का प्रत्याशी, लोकतंत्र के साथ भद्दा मजाक: अरुण सिंह