BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पंजाब सरकार हथियारों और ड्रग्स को लेकर हुई गंभीर

by bnnbharat.com
February 20, 2020
in Uncategorized
पंजाब सरकार हथियारों और ड्रग्स को लेकर हुई गंभीर

पंजाब सरकार हथियारों और ड्रग्स को लेकर हुई गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाबी गानों के फैन्स हर जगह पर हैं. हिंदी गानों में भी अब पंजाबी तड़का लगाया जाता है. बॉलीवुड में भी अधिकतर गाने पंजाबी ही होते हैं. जिसे लोग पसंद भी खूब करते हैं. पंजाबी गानों की एक खासियत होती है कि इन गानों में शराब, ड्रग्स और हथियारों का इस्तेमाल खूब किया जाता है. गाने के बोल में भी शराब और ड्रग्स का जिक्र होता ही है. ऐसे में अब इसे लेकर पंजाब सरकार गंभीर हो गई है.

दरअसल हाल ही में पंजाब सरकार के एक मंत्री ने उन गानों और फिल्मों पर रोक लगाने की मांग की है जो शराब, ड्रग्स या हथियारों को प्रमोट करते हों. पंजाब सरकार के मंत्री चरणजीत सिंह ने यह मांग की है. चरणजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऐलान किया कि वो उन गानों पर प्रतिबंध लगवा देंगे जिनमें ड्रग्स या नशा को बढ़ावा दिया जाता है.

कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, ‘हम उन गानों पर प्रतिबंध लगाएंगे जिनमें ड्रग्स, नशा और हथियारों को बढ़ावा दिया गया है. हम पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गानों को प्रमोट करेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि वो इस नियम को लागू करने के लिए कानून तक लाने को तैयार हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में कुछ समय पहले पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने फिल्म शूटर पर रोक लगा दी थी. ये फिल्म कुख्यात गैंगस्टर सुक्खा काहलवां की जिंदगी पर आधारित थी. पंजाब सरकार की ये पहल सराहनीय है. इसके माध्यम से पंजाब में ड्रग्स पर कुछ हद तक लगाम लगेगी.

बता दें कि पंजाब और ड्रग्स का पुराना नाता है. इसे लेकर बॉलीवुड में भी कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो भी बनाए जा चुके हैं. शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ भी इसी मुद्दे पर आधारित थी. फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. ऐसे आरोप लगे थे कि इस फिल्म से पंजाब की छवि धूमिल हो रही है. खैर अब लगता है कि सरकार के इस कदम से कुछ हद तक पंजाब ड्रग्स मुक्त हो सकता है. हालांकि पंजाब सरकार के इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाहजहांनी पार्क प्रदर्शन: महिला ने मुंडन कराकर जताया विरोध, कहा- सरकार द्वारा वचन पत्र में किए गए वादे कहां गए?

Next Post

नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

Next Post
नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

नाबालिग बच्ची को चाकू से डराकर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d