BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संख्या अधिक वाले बूथ पे मतदाताओं को क्यू मैनेजमेंट की सुविधा दी जाएगी- उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 17, 2019
in Uncategorized
संख्या अधिक वाले बूथ पे मतदाताओं को क्यू मैनेजमेंट की सुविधा दी जाएगी- उपायुक्त

संख्या अधिक वाले बूथ पे मतदाताओं को क्यू मैनेजमेंट की सुविधा दी जाएगी- उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: विधानसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन एवं पुलिस अधीक्षक गुमला अंजनी कुमार झा ने संयुक्त रूप से न्यू आईटीडीए भवन सभागार में प्रेस कांन्फ्रेंस को संबोधित किया

प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने बताया कि आज विधानसभा आम निर्वाचन 2019 के 68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया. उन्होंने बताया कि गुमला विधानसभा क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया था, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले चुमनु उरांव ने अपना नाम वापस लिया. गुमला विधानसभा क्षेत्र के शेष 12 प्रत्याशी एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के 12 प्रत्याशियों को चुनाव प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया.

उपायुक्त ने बताया कि आज प्रत्याशियों के चुनाव चिन्ह आवंटित करने के पश्चात् सभी प्रत्याशियों को सामान्य प्रेक्षक गुमला एन जी हीरा, बिशुनपुर दीपक, एम मुगलीकर एवं गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक अभिनव डुडी की उपस्थिति में बैठक कर प्रत्याशियों को चुनावी प्रक्रिया सहित, ईवीएम/वीवीपैट की प्रक्रिया एवं आचार संहिता संबंधित मुख्य बातों को विस्तृत रूप से बताया गया.

प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान उपायुक्त ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एफएसटी/एसएसटी की नौ-नौ टीम गठित की गई है। जिनके द्वारा नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग कर अवैध सामग्रियों पर निगरानी रखी जा रही है.

प्रेस कांन्फ्रेंस के क्रम में उपायुक्त ने सी-विजिल ऐप पर पूरे जिले से कुल 16 मामलों को दर्ज किए जाने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहा कि सभी 16 मामलों को संतोषजनक रूप से निष्पादित कर दिया गया है। साथ ही आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बिना अनुमति सभा करने के मामले में बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी चमरा लिण्डा के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है.

प्रेस कांन्फ्रेंस के क्रम में उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2019 के मद्देनजर जिले के जिन बूथों पर मतदाताओं की संख्या अधिक होगी वहां क्यू मैनेजमेंट की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही 12 सखी बूथों को गठित किए जाने की बात उन्होंने बताया जिसमें पोलिंग पार्टीज के रूप में महिलाएं शामिल होंगी. जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के चयनित मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है.

प्रेस कांन्फ्रेंस के क्रम में उन्होंने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 175 सेक्टर पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गयी है जिनके द्वारा अपने-अपने बूथों का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. मतदान केंद्रों में रैम्प एवं शौचालय की व्यवस्था की गई है. उपायुक्त ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए 180 वाहनों की आवश्यकता का आंकलन किया गया है. चुनाव में मतदाताओं को मतदान से तीन-चार दिन पूर्व ही फोटो युक्त वोटर स्लिप उपलब्ध कराया जाएगा। ठण्ड के मौसम को देखते हुए मतदान कर्मियों के लिए क्लस्टर सेंटर में विशेष व्यवस्ता की जा रही है.

प्रेस कांन्फ्रेंस के क्रम में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. उन्होंने बूथों पर मैपिंग किए जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर संचार व्यवस्था अपर्याप्त थी, उन सभी बूथों पर संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने की पुख्ता तैयारी की जा रही है. जिन मतदान केंद्रें में मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या विगत लोकसभा चुनाव में उत्पन्न हुई थी वैसे 99 स्थानों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था के लिए वायरलेस सिस्टम की व्यवस्था की गई है. पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव के मद्देनजर वर्तमान में कुल 9 चेकनाके सक्रिय हैं. जिनमें से 4 चेकनाके अंतर राज्य सीमा पर हैं और 5 चेकनाके अंतर जिला सीमा पर स्थापित किए गए हैं. इन चेकनाकों का उद्देश्य जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना, अवैध शराब की जब्ती एवं अवैध रूप से रूपयों के लेन-देन को नियंत्रित करना है. साथ ही उन्होंने बताया कि लाइसेंसी हथियार को जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवम्बर निर्धारित है. इसी संबंध में उन्होंने बताया कि जिले में कुल 459 हथियार लाइसेंस्ड हैं. जिनमें से अबतक कुल 286 हथियार थानों एवं गन हाउसों में जमा किए जा चुके हैं. वारंटियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान में 6 मामले लंबित हैं. चुनाव की अधिघोषणा के बाद अवैध शराब के विरूद्ध चलाए गए छापामारी अभियान में अबतक 466 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है.

प्रेस वार्त्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, निर्देशक डीआरडीए हैदर अली, सहायक समाहर्त्ता सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी गुमला जितेंद्र कुमार देव, उप निर्वाचन पदाधिकारी विद्या भूषण, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेंद्रनाथ भादुड़ी सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

68 गुमला एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों का किया गया द्वितीय रेंडमाईजेशन

Next Post

6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, फिर हत्या, 2 आरोपियों को फांसी की सजा

Next Post
6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, फिर हत्या, 2 आरोपियों को फांसी की सजा

6 साल की बच्ची से किया गैंगरेप, फिर हत्या, 2 आरोपियों को फांसी की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d