गुमला: राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) गुमला में आज 68 गुमला विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एन.जी. हीरा एवं 69 बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक दीपक एम. मुगलीकर, गुमला व बिशुनपुर विधानसभा के पुलिस प्रेक्षक बाबूराम की उपस्थिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला शशि रंजन के द्वारा गुमला एवं बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया.
इस अवसर पर कार्मिक कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त हरि कुमार केशरी, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान पदाधिकारी हरेन्द्र सिंह, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी गुमला जितेन्द्र कुमार देव, निर्वाची पदाधिकारी बिशुनपुर सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुषमा नीलम सोरेंग, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी देवेन्द्रनाथ भादुड़ी उपस्थित थे.