निरज कुमार,
रांची: झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा किए गए एक ट्वीट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि अबकी बार 65 पार बिल्कुल, आपने वो कर दिखाया जो 14 महीने की मेरी सरकार सोच नहीं सकती थी.
जैसे हाथी उड़ा दी आपने, एक भी JPSC नहीं करवा पाए, कम्बल/डस्टबीन समेत अलकतरा भी लूटा, 65 लोगों की भूख से मौत से शर्मसीं किया हमें, युवाओं की आत्महत्या का रिकोर्ड बनाया, आंगनबाड़ी बहनों को बेरहमी से पीटा, पारा-शिक्षकों पर गोलियाँ चलवायी, बरवाडीह में निहत्थे युवाओं को मारा, 14000 स्कूल बंद कर दारू के दुकान खोलें, बिजली की दरें दुगनी की पर व्यस्था नहीं सुधरी, आपने राज्य को लिंचिंग पैड बना दिया और हैं आपके कारनामे गिनाने को जो जनता ज़रूर याद दिलाएगी आपको अगले महीने.
19 में 16 साल आपकी सरकार रही और आप मंत्री से मूर्खमंत्री बने.उन्होंने रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल की पूरी सत्ता मिली आप चाहते तो झारखण्ड की सूरत बदल देते पर आपके पास वो ‘हुनर’ नहीं है और ना हीं क़ाबिलियत है तो बस ठसक, घमंड और तानाशाही रवैय.
बता दे कि रघुवर दास ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि 5 साल में झारखण्ड ने वो सब मुमकिन कर दिखाया है जो जेएमएम और कांग्रेस के राज में नामुमकिन लगता था.
झारखण्ड भ्रष्टाचार मुक्त हुआ, घर-घर बिजली पहुंची, महिलाएं सशक्त हुईं, किसानों के घर खुशहाली लौटी.

