BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भ्रष्टाचारियों के खासमखास हैं रघुवर दास: आरपीएन सिंह

by bnnbharat.com
October 22, 2019
in Uncategorized
भ्रष्टाचारियों के खासमखास हैं रघुवर दास: आरपीएन सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

बोकारो: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी कमर कस चुकी है. इसी को लेकर कांग्रेस का उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को बोकारो के मजदूर मैदान में हुआ.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली, जिसमें कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सह झारखड के सह-प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के अलावा प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारी समेत बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, कोडरमा और धनबाद के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

छह जिलों से आए नेता व कार्यकर्ता झारखंड प्रभारी और सह प्रभारी के सामने अपने-अपने नेताओं के पोस्टर व बैनर के साथ शक्ति प्रर्दशन करते नजर आये. मंच से वैसे नेताओं को यहां शक्ति प्रर्दशन नहीं करने की नसीहत दी गयी. मंच से पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, पूर्व मंत्री ददई दूबे समेत अन्य नेताओं से डंबल इंजन सरकार को घेरने का प्रयास किया.

जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के सह-प्रभारी उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर लोगों को सिर्फ ठगने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, बेरोजगारी समेत कई मुद्दे हैं, लेकिन उसको भटकाने का काम डबल इंजन की सरकार कर रही है. उन्होंने ऐसी सरकार को झारखंड से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

जबकि कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आर्शीवाद यात्रा निकाल रहे हैं. आखिर किसका आर्शीवाद लेने के लिए ? जबकि जनता के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का कोई खास है तो वह रघुवर दास है. इसके उपरांत कांग्रेस कमेटी की ओर से आये अतिथियों का स्वागत फूलों की माला से किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री का जगह-जगह स्वागत

Next Post

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रांची में व्यवसायी पर हुए आपराधिक हमले के विरोध में दिया धरना

Next Post
चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रांची में व्यवसायी पर हुए आपराधिक हमले के विरोध में दिया धरना

चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रांची में व्यवसायी पर हुए आपराधिक हमले के विरोध में दिया धरना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d