BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर, बीजेपी ने कहा- सार्वजनिक करें कार्यक्रम

by bnnbharat.com
October 30, 2019
in समाचार
राहुल गांधी एक बार फिर विदेश दौरे पर, बीजेपी ने कहा- सार्वजनिक करें कार्यक्रम
Share on FacebookShare on Twitter

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी विदेश दौरे पर गए थे, अब एक बार फिर वो भारत से बाहर जा रहे हैं. राहुल कहां गए हैं ये तो जानकारी नहीं है लेकिन कांग्रेस ने उनके जाने का कारण जरूर बताया है. कांग्रेस ने कहा है कि वो ‘मेडिटेशन’ करने जा रहे हैं. इस पर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है. बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को राहुल के दौरे की जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए.

दरअसल, राहुल गांधी का ऐसे वक्त में विदेश जाना जब तमाम विपक्षी पार्टियां बीजेपी को घेरने में लगी हों किसी को पच नहीं रहा है. इसके साथ ही राहुल गांधी के कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होने पर भी संदेह हो गया. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला से इसे लेकर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, , ‘राहुल गांधी अतीत में समय-समय पर विपश्यना के लिए यात्रा करते रहे हैं और वर्तमान में भी हैं.’

उन्होंने कहा, ‘विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को उनके दिशा-निर्देशन और विचार-विमर्श के साथ तैयार किया गया है. राहुल उस बैठक में शामिल थे जिसमें इस पर निर्णय हुआ था. न तो सोनिया जी और न ही राहुल जी राज्य और जिले स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं.’

वहीं, इस मामले पर बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि, ‘भारत मेडिटेशन के लिए बड़ा केंद्र रहा है. लेकिन राहुल गांधी अक्सर इसके लिए अक्सर विदेश जाते हैं. कांग्रेस पार्टी क्यों राहुल गांधी के दौरे को सार्वजनिक नहीं करती है, आखिरकार वह देश के सबसे सुरक्षित नेताओं में से एक हैं.’

बताते चलें कि, कांग्रेस पार्टी बीजेपी को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रही है. इसके लिए पार्टी 1 से 8 नवंबर के बीच 35 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले BCCI के सामने आई ये ‘गुलाबी’ चुनौती!

Next Post

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए इमरान खान ने अब सिद्धू को भेजा निमंत्रण

Next Post
करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए इमरान खान ने अब सिद्धू को भेजा निमंत्रण

करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए इमरान खान ने अब सिद्धू को भेजा निमंत्रण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d