BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल गांधी कोयंबटूर से मदुरै तक आज करेंगे 200 किलोमीटर लंबी रैली

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
राहुल गांधी कोयंबटूर से मदुरै तक आज करेंगे 200 किलोमीटर लंबी रैली
Share on FacebookShare on Twitter

तमिलनाडु: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के तमिलनाडु दौरे का आज दूसरा दिन है. राहुल गांधी आज तमिलनाडु के तिरुपुर में बड़ी रैली करने वाले हैं. राहुल गांधी की ये रैली कोयंबटूर से मदुरै तक 200 किलोमीटर लंबी होगी. जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद है. इससे पहले अपने तमिलनाडु दौरे के पहले दिन शनिवार को राहुल गांधी ने कोयंबटूर से चुनावी कैंपेन की शुरुआत की. दरअसल अप्रैल-मई में तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे लेकर कांग्रेस ने अपनी कमर कस ली है.

राहुल गांधी ने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया. वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए और विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित किया. पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार ने केंद्र सरकार के साथ समझौता कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो चाहते हैं वो करवाने के लिए सीबीआई एवं दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल करते हैं.

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे. इसके अलावा उन्होंने एमएसएमई के लोगों के साथ बैठक के दौरान कहा था कि यूपीए की सरकार आने पर मौजूदा जीएसटी नियमों में बदलाव किए जाएंगे. यूपीए इसके लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि मेरी सोच है कि अगर भविष्य में हम चीन, बांग्लादेश या अन्य देशों के साथ स्पर्धा में आगे निकलना चाहते हैं तो यह एमएसएमई के माध्यम से ही हो सकता है. लघु एवं मझोले उद्योग देश में रोजगार सृजन की रीढ़ की हड्डी हैं. उन्होंने दावा किया कि देश इस वक्त रोजगार देने में असमर्थ है और अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जल्द ही ‘Reliance Jio’ करेगी 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च

Next Post

स्ट्रेन का कहर: 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Next Post
लॉकडाउन का हो रहा है रामगढ़ में खुला उल्लंघन: भुवनेश्वर मेहता

स्ट्रेन का कहर: 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d