BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन

by bnnbharat.com
June 29, 2020
in Uncategorized
राहुल का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर लॉन्च किया कैंपेन
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की मार और ऊपर से लॉकडाउन में ठप हुए कारोबार से आम आदमी परेशान है. इस सबके बीच पिछले करीब तीन हफ्ते से हर रोज पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. अब कांग्रेस पार्टी की ओर से इस मसले पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार सुबह एक कैंपेन की शुरुआत की, जिसमें पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ बोलने की अपील की.

राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर लिखा कि आइये #SpeakUpAgainstFuelHike Campaign से जुड़ें. दरअसल, सोमवार को सुबह दस बजे कांग्रेस पार्टी देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रही है.

इसके अलावा कांग्रेस के सभी नेता, मुख्यमंत्री और अन्य पदाधिकारी इस मसले पर अपने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करेंगे. इससे पहले भी जवानों और चीन के मसले पर कांग्रेस पार्टी ने ऐसा किया था.

राहुल गांधी ने सोमवार को जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें कहा जा रहा है कि कोरोना संकट और चीन के साथ बिगड़ते हालात के बीच सरकार ने आम आदमी को अपने हालात पर छोड़ दिया है. इसमें कहा गया कि लोगों के पास रोज़गार नहीं है और केंद्र सरकार 21 दिनों से हर रोज दाम बढ़ाए जा रही है.

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. सोनिया ने अपील की थी कि इस वक्त लोगों के पास रोजगार का संकट है, ऐसे में सरकार को बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लेना चाहिए.

गौरतलब है कि सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में 5 पैसा पेट्रोल बढ़कर 80.43 रुपये और 13 पैसों की बढ़त के साथ डीजल 80.53 रुपये हो गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंसाइनमेंट रुकने से हो रहा भारतीय व्यापार को नुकसान: नितिन गडकरी

Next Post

आज फिर केजरीवाल करेंगे कोरोना मसले पर बात

Next Post
आज फिर केजरीवाल करेंगे कोरोना मसले पर बात

आज फिर केजरीवाल करेंगे कोरोना मसले पर बात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d