जमशेदपुर :- टाटानगर जीआरपी के जवान ने मानवता की मिसाल पेश की है. जहां ठंड लगने से बीमार बुजुर्ग और लाचार महिला को टाटानगर जीआरपी के जवान ने शनिवार को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचाया. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बने वेटिंग हॉल के पास महिला बीमार अवस्था में पाई गई थी. जिसे स्टेशन परिसर में मौजूद रेल पुलिस के जवानों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां महिला की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.
आपको बता दें सच्चिदानंद शर्मा टाटानगर स्टेशन के रेल पुलिस के जवान है उन्होंने अज्ञात महिला का तबीयत बिगड़ते देख रेलवे अस्पताल में इलाज कराई. बताया जाता है कि महिला की ठंड लगने से तबीयत बिगड़ गई थी. वैसे महिला का कोई नहीं है और फैशन परिसर में भीख मांग कर अपनी गुजारा करती थी.
उस परिस्थिति में सीआरपी के जवान सच्चिदानंद शर्मा महिला को पहले रेल अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत नाजुक जान कर उन्होंने महिला को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया साथ ही डॉक्टरों से उचित इलाज किए जाने का अनुरोध भी किया. महिला कौन है और कहां से आई है इसका पता अभी नहीं लग सकी हैय फिलहाल उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.

