BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर हाईकोर्ट के बाद राजभवन भी हुआ गंभीर

राज्यपाल ने कोरोना टेस्ट की गति को बढ़ाने व बेड बढ़ाने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
July 25, 2020
in Uncategorized
लॉ छात्रा दुष्कर्म कांड में हाईकोर्ट के तेवर सख्त, पुलिस को फटकार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या में पिछले एक पखवाड़े में भारी बढ़ोत्तरी के बाद एक ओर झारखंड उच्च न्यायालय ने चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगायी, वहीं शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्थिति से निपटने को लेकर मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव को राजभवन बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी को राज भवन बुलाकर राज्य में हाल के दिनों में वृहत स्तर पर हो रहे नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार की गहन समीक्षा की. इस बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव शैलेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे.

राज्यपाल ने कहा कि विगत कुछ दिनों में राज्य में नोवेल कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से होता दिख रहा है. उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को देखते हुए अस्पतालों में बेड शीघ्र बढ़ाना नितांत आवश्यक हो गया है. उन्होंने टेस्टिंग की गति को और तेज करने की दिशा में भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि इस विपदा से कैसे निबट सकें, लोगों को कैसे संक्रमित होने से बचाया जा सके, इसके लिये एक रणनीति के तहत कार्य करना होगा.

द्रौपदी मुर्मू ने प्रवासी मजदूरों, दिहाड़ी मजदूरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मजदूरों की रोजगारों की समीक्षा करते हुए कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, सरकार इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड संक्रामक रोग अध्यादेश को लेकर भ्रम फैलाया जा रहाः बन्ना गुप्ता

Next Post

पत्थलगड़ी आंदोलन की मास्टर माइंड बबीता कच्छप गुजरात में गिरफ्तार

Next Post
BNN BREAKING : जंगल से पत्थलगड़ी विरोधियों के पांच शव बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

पत्थलगड़ी आंदोलन की मास्टर माइंड बबीता कच्छप गुजरात में गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d