BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजस्थान सरकार ने की एक हफ्ते के लिए सीमाएं सील

by bnnbharat.com
June 10, 2020
in समाचार
राजस्थान सरकार ने की एक हफ्ते के लिए सीमाएं सील
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसी के मद्देनजर राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने एक हफ्ते के लिए अपनी सीमाओं को सील करने का फैसला लिया है. केवल वैध पास वाले लोगों को ही राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और मौत दर्ज की गई, जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है. इसके साथ ही संक्रमण के 123 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 11,368 हो गई है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे तक जोधपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई. इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 256 हो गई है. केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 118 हो गई है, जबकि जोधपुर में 26, कोटा में 18 और अजमेर में 11 रोगियों की मौत हो चुकी है. अन्य राज्यों के 14 रोगियों की भी यहां मौत हुई है.

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में संक्रमण के 123 नए मामले सामने आए. इनमें जयपुर में 40, भरतपुर में 34, पाली व सीकर में 11-11, झुंझुनू में नौ, नागौर में पांच व कोटा में तीन नए मामले शामिल हैं. राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,400 पहुंच गई है.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जीवन आनन्दमय कैसे हो (जीवन और खुशी – 1)

Next Post

31 जुलाई तक 1.5 लाख बेड्स की जरूरत: CM केजरीवाल

Next Post
31 जुलाई तक 1.5 लाख बेड्स की जरूरत: CM केजरीवाल

31 जुलाई तक 1.5 लाख बेड्स की जरूरत: CM केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d