रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं क्रांतिकारी नेता खुदीराम बोस की जयन्ती तथा परमवीर चक्र विजेता अलबर्ट एक्का की पुण्यतिथि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में मनाई गयी. इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
इस अवसर पर वक्ताओं ने डा. राजेन्द्र प्रसाद के जीवनी पर प्रकाष डालते हुए कहा कि डा. राजेन्द्र प्रसाद का साधारण परिवार से राश्ट्रपति पद प्राप्त करना कठिन तपस्या का प्रतिफल था. वक्ताओं ने कहा कि हमारी निष्ठापूर्ण श्रद्धांजलि तभी पूर्ण होगी जब हम कांग्रेस जन एवं झारखंड की जनता इन महान पुरूषों को आदर्श मानकर इनके बताये हुए पदचिन्हों पर चलें, तभी भारत का विकास होगा एवं आम नागरिक खुशहाली का जीवन व्यतित करने में सक्षम हो सकेंगें. वक्ताओं ने परमवीर अल्बर्ट एक्का एवं क्रांतिकारी नेता खुदी राम बोस के जीवनी पर भी प्रकाश डाला.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में अनादि ब्रहम, अशोक चौधरी, जरीता लैतफलांग, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदव, डाॅ. राजेश गुप्ता, आभा सिन्हा, डाॅ. एम. तौसीफ, राकेश सिन्हा, नेली नाथन, प्रो. बिनोद सिंह, ज्योति सिंह मथारू, अमिताभ रंजन, सलीम खान, प्रभात कुमार, जितेन्द्र त्रिवेदी, धमेन्द्र सिंह, राजू राम, संतोष महतो, किशन अग्रवाल, अजय सिंह, भरत सिन्हा, शाहदेव राम, अजय कुमार, दिनेश लाल सिन्हा, प्रेम कुमार, रिंकु तिवारी, रामानन्द केशरी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे.