रांची: झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत के गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है.
शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के भी वरिष्ठ नेता है ने शाह को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि शाह ने जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय हासिल किया वहीं भारत के गृह मंत्री के रूप में भी एक कालजयी व्यक्तित्व के रूप में इतिहास रचने का काम किया तथा कई ऐतिहासिक निर्णयों में निर्णायक भूमिका निभाई.
शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने शाह को भेजे बधाई संदेश में कहा है शाह से देश को बड़ी आशा है और उन्होंने देश की जनता की भावनाओं का बराबर आदर किया है. उनकी भावनाओं को आत्मसात किया है.
शुक्ल ने शाह के जन्मदिन पर सैकड़ों गरीब लोंगो को खाद्यान्न सामग्री का वितरण भी किया और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की.