भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन, दी विनीत श्रद्धांजलि, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित सभी सांसदों, और विधायकों को भी दी बधाई
रांची: झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के 20 वे स्थापना दिवस पर झारखंड के लोंगो का अभिनंदन किया है और उन्हें बधाई दिया है.
शुक्ल ने आज जननायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धा निवेदित करने के बाद आशा व्यक्त किया कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और उनके सिद्धान्तों पर चलकर झारखण्ड आगे प्रगति के मार्ग पर बढ़ेगा.
शुक्ल ने राज्य स्थापना दिवस पर कहा है कि राज्य में अपार विकास की संभावनाएं है , सभी क्षेत्रों में अपार प्रतिभाएं है जरूरत है सभी को आगे बढ़ाने की तथा उनके मार्ग प्रशस्त करने की ताकि झारखण्ड भी राष्ट्रीय स्तर पर विकसित राज्यों की पहली कतार में खड़ा हो सके.
उन्होंने आशा व्यक्त किया कि झारखंड और विकसित, समृद्धशाली और आत्मनिर्भर बनेंगा तथा इसके प्रगति के मार्ग और भी प्रशस्त होंगे.
उन्होंने राज्य के 20 वें स्थापना दिवस पर झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारत सरकार के मंत्री अर्जुन मुंडा तथा झारखंड के सभी सांसदों और विधायकों को शुभकामना दिया है.