BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस वर्ष नहीं होगा राजगीर मलमास मेला

by bnnbharat.com
September 11, 2020
in समाचार
इस वर्ष नहीं होगा राजगीर मलमास मेला
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: मौजूदा समय में सभी मान्यताओं पर जिंदा रहने की जंग हावी हो चुकी है. जिस कदर भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना कहर बरपा रहा है. ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के स्वरूप में भी बदलाव हो रहा है. कोरोना के पहले मंदिरों में श्रद्धालु पूजा के दौरान गंगा जल से स्वयं को पवित्र करते थे लेकिन आज सैनिटाइजर ने इसका स्थान ले लिया है. मंदिर में प्रवेश करते ही पुरोहित अपने यजमान को पहले सैनिटाइज करते हैं, तब उन्हें पूजा-अर्चना की इजाजत देते है. कोरोना के कारण देश के विभिन्न भागों में लगने वाले कई प्रतिष्ठित मेलों पर भी रोक लगा दी गई. इस कड़ी में राजगीर की पवित्र भूमि पर हर तीसरे वर्ष लगने वाला मलमास मेला को भी स्थगित कर दिया गया है. जिसे लेकर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि.राजगीर मलमास मेला 2020 का आयोजन 18 सितंबर से होने वाली थी. राष्ट्रीय धार्मिक मेला में भारी संख्या में श्रद्धालु गन आते हैं. जिसमें सामूहिक स्नान और भीड़ मैं सामाजिक दूरी का अनुपालन संभव नहीं हो पाता है. जिसे लेकर राज्य सरकार द्वारा सूचना जारी कर स्थगित करने का निर्णय लिया गया है.

आगामी 18 सितंबर से मलमास मेले की थी शुरुआत

18 सितंबर से मलमास मेले की अवधि तय थी. इस मेले से कई धार्मिक कथाएं जुड़ी है. कहा जाता है कि मेले के दौरान 33 करोड़ देवी-देवताओं का राजगीर में प्रवास होता है. देश के विभिन्न भागों से साधु-संतों के समूह राजगीर में चार शाही स्नान करने पहुंचते हैं. मलमास के दौरान यहां के विभिन्न कुंडों में लगाई गई डुबकी का महत्व नर्मदा, गंगा, त्रिवेणी संगम में हजारों बार लगाई गई डुबकी के बराबर पुण्य देने वाला माना जाता है. लेकिन सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा पर पहली बार कोरोना  ने ब्रेक लगा दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

12 सितंबर से चलेगी 80 नई विशेष ट्रेन

Next Post

चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी ‘एक्ट ऑफ गॉड’: राहुल गांधी

Next Post
प्रवासी मजदूरों और गरीबों का भरोसा उठ गया: राहुल गांधी

चीन ने कब्जाई भारत की जमीन, क्या यह भी 'एक्ट ऑफ गॉड': राहुल गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d