रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन को पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक के लिए राज्य का महाधिवक्ता नियुक्त किया है. इससे पहले राज्यपाल ने तत्कालीन महाधिवक्ता अजीत कुमार का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया.

