BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजकुमारी रत्ना सिंह ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, हुईं BJP में शामिल

by bnnbharat.com
October 15, 2019
in समाचार
राजकुमारी रत्ना सिंह ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका, हुईं BJP में शामिल

Rajkumari Ratna Singh gave a big blow to Congress, joined BJP

Share on FacebookShare on Twitter

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के टिकट से तीन बार सांसद रहीं राजकुमारी रत्ना सिंह ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है. योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ में उपचुनाव को लेकर एक रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे. जहां राजकुमारी रत्ना सिंह ने बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की. रत्ना सिंह के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

राजकुमारी रत्ना सिंह मंगलवार को गढ़वारा में होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में अपने समर्थकों के साथ पहुंचीं. राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री दिनेश सिंह की बेटी हैं. उनका बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. राजकुमारी रत्ना सिंह के बीजेपी में शामिल होने की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

उत्तर प्रदेश की अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अभी तक सांसद थे. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें अमेठी से हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी की स्मृति ईरानी ने उन्हें हराया. अमेठी कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है. लेकिन जबसे कांग्रेस यहां से हारी है तब से कांग्रेस के नेताओं में भी निराशा छाने लगी है.

कांग्रेस नेताओं का दूसरे पाले में जाने का सिलसिला लगातार जारी है. लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमेठी के राजा डॉ संजय सिंह अपनी पत्नी अमीता सिंह के साथ बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इसके बाद कई और कांग्रेसी नेता बीजेपी के पक्ष और कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं. रायबरेली के हरचंदपुर से कांग्रेसी विधायक राकेश सिंह भी लगातार कांग्रेस के विरोध में बयान देते रहे हैं.

इससे पहले रायबरेली की विधायक अदिति सिंह भी पार्टीलाइन से हटकर गांधी जयंती के मौके पर सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में शामिल हो चुकी हैं. इसमें उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं की तारीफ भी की थी. जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया था. इससे पहले संगठन में फेरबदल से नाराज पार्टी के प्रमुख शिया चेहरे सिराज मेंहदी भी अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत के पास ना खिलाड़ियों के लिए पैसे हैं और ना ही क्वालिटी कोच : एथलेटिक्स फेडरेशन

Next Post

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुली की समस्या से मिलेगी निजात

Next Post
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुली की समस्या से मिलेगी निजात

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुली की समस्या से मिलेगी निजात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d