BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रयागराज में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व

by bnnbharat.com
August 3, 2020
in Uncategorized
प्रयागराज में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व

प्रयागराज में श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा रक्षाबंधन पर्व

Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज : सावन के अंतिम सोमवार के साथ ही भाई बहन के पवित्र रिश्ते व भावनात्मक संबंधों के प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने सोमवार का व्रत रखकर विधि विधान से भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना किया. वहीं बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु जीवन व सुख की कामना किया. पंचांग के अनुसार सुबह नौ बजकर उनतीस मिनट तक भद्रा का प्रभाव था इसलिए इस समय के बाद रक्षाबंधन का कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. आचार्य केशव जी ने बताया कि भद्रा काल मे राखी बांधना अशुभ प्रभाव डालता है इसलिए भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही रक्षा सूत्र बांधना सर्वथा उचित होगा.एक किंवदंती के अनुसार प्राचीन काल में सूर्पनखा ने भद्रा काल मे अपने भाई रावण को राखी बांध दिया था जिसका परिणाम बुरा हुआ.

वर्षों बाद मिला ऐसा मौका
इस रक्षा बंधन पर वर्षों बाद ऐसा मौका मिला जब भाई को राखी बांधने बहनों को दूसरे शहरों में नही जाना पड़ा और न भाइयों को ही छुट्टी लेकर बहन से राखी बंधवाने घर आना पड़ा। यही नहीं बहनों को डाकघर या कोरियर से भी भइया के पास राखी भेजने की जरूरत नहीं पड़ी। बिरली बहनों ने ही डाक के माध्यम से भाई को रक्षा सूत्र भेजा होगा क्योंकि वैश्विक महामारी के समय मे अधिकतर लोग अपनी नौकरी छोड़कर आ गए हैं और अपने घरों पर ही रह रहे हैं।

बाजारों में रहा कोरोना का असर
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बाजारों में वैश्विक महामारी का असर रहा। रविवार को लॉक डाउन में छूट होने के बावजूद बाजारों में आशा के अनुरूप चहल पहल कम रही। राखी की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी लेकिन मिठाई की दुकानों में रौनक कम रही। सोमवार को मुख्य पर्व होने के कारण बाजार गुलजार रहे। करमा में मिठाई की दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि मिठाई की बिक्री हुई परंतु अन्य वर्षो की अपेक्षा कम हुई। अधिकतर लोगों ने बाजार में बिकने वाली पैक सूखी मिठाइयां खरीदकर त्योहार मनाया।

प्रयागराज से जगदम्बा प्रसाद शुक्ल की रिपोर्ट

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, भाइयों ने दिया रक्षा का वचन

Next Post

बहनों को नहीं रोक पायी भारत नेपाल सरहद की बंदिशें

Next Post
बहनों को नहीं रोक पायी भारत नेपाल सरहद की बंदिशें

बहनों को नहीं रोक पायी भारत नेपाल सरहद की बंदिशें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d