BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम कोई धर्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति हैं, बोलो जय श्री राम: भाजपा सांसद

by bnnbharat.com
February 3, 2020
in समाचार
राम कोई धर्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति हैं, बोलो जय श्री राम: भाजपा सांसद
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने विपक्ष से जय श्री राम के नारे लगाने को कहा. दरअसल लोकसभा में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा की शुरूआत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में राम का नाम लेना सांप्रदायिक हो गया है. हम दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं.

उन्होंने विपक्ष की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बोलो जय श्री राम. इस पर भाजपा सांसदों ने जोर से जय श्री राम का नारा भी लगाया. उन्होंने कहा कि राम कोई धर्म नहीं बल्कि हमारी संस्कृति हैं. उन्होंने ऊंगली दिखाते हुए कहा कि बोलो जय श्री राम. दादा बोलो मुंह से जय श्री राम. सारे पाप धुल जाएंगे. बोल दो जय श्री राम.

यह राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है
शाहीन बाग पर निशाना साधते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज शाहीन बाग मे क्या हो रहा है? वो सीएए के विरोध में प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं. वो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मारने की बातें कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वहां नारे लग रहे हैं कि हमें जिहाद चाहिए. हमें जिन्ना वाली आजादी चाहिए. पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं. वहां लोग कह रहे हैं असम और कश्मीर को देश से अलग कर देंगे.उन्होंने आगे कहा कि देश को मैं बताना चाहता हूं कि ये राजीव फिरोज खान की सरकार नहीं है. ये नरेंद्र मोदी की सरकार है. हम सीएए को कभी वापस नहीं लेंगे.

 प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश में राम का नाम लेना सांप्रदायिक हो गया है. मेरे पास संविधान की असली किताब है जिसमें राम और सीता की तस्वीर है. लेकिन बाद में इसे निकाल दिया गया. इसके अलावा राधा-कृष्ण और हनुमान की तस्वीर को भी निकाल दिया गया. उन्होंने पूछा कि तो क्या संविधान भी सांप्रदायिक हो गया.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाए कि आतंकवाद और नक्सलवाद सब आपकी सरकार की देन हैं. प्रधानमंत्री को कोई कुछ भी बोल देता है। आपको तकलीफ होती है कि हम बुरे हैं फिर भी हम 303 सीटें लेकर आए हैं.

दिल्ली चुनाव में हम राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं
प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली चुनाव में हम राहुल गांधी को मिस कर रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि हम विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं. हम क्या राहुल गांधी जी जैसे नेता को खत्म करना चाहेंगे. आज वो दिल्ली में चुनाव प्रचार नहीं कर रहे हैं. हमें उनकी याद आ रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

50 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

Next Post

राजीव कुमार ने कहा- बजट में रखा गया सबका ख्याल, फिर भी गिरा शेयर बाजार

Next Post
राजीव कुमार ने कहा- बजट में रखा गया सबका ख्याल, फिर भी गिरा शेयर बाजार

राजीव कुमार ने कहा- बजट में रखा गया सबका ख्याल, फिर भी गिरा शेयर बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d