BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राम मंदिर निर्माण: CM शिवराज ने सौंपा 1 लाख का चेक

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
राम मंदिर निर्माण: CM शिवराज ने सौंपा 1 लाख का चेक
Share on FacebookShare on Twitter

भोपालः अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान की शुरुआत शुक्रवार से पूरे देश में हो गई. मध्य प्रदेश में भी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस अभियान की शुरुआत 1 लाख का चेक सौंप कर की. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के निधि समर्पण अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख विनायक राव को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए यह राशि सौंपी.

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान में सहयोग राशि दान कर विश्व हिंदू परिषद के देशपांडे एवं अन्य गणमान्य साथियों के साथ अभियान का शुभारंभ किया. आज का दिन मेरे जीवन का सबसे सौभाग्यशाली दिन है. ऐसा लग रहा है, जैसे मानव जीवन सफल हो गया. भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण में एक ईंट हमारे परिवार की भी लगेगी. राम मंदिर नहीं, सचमुच में यह राष्ट्र मंदिर है. राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे आराध्य हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और श्री राम भारत की पहचान हैं. बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता है. राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी हर सांस में बसे हैं. यह सौभाग्य है कि अब भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण जनसहयोग से हो रहा है और इसमें गिलहरी की तरह अपना योगदान देने का हमें भी सौभाग्य मिला है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोग देशभर में करीब 5 लाख 50 हजार गावों से राम मंदिर निर्माण के लिए घन जुटाएंगे. यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा और इसके तहत करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचा जाएगा. फिलहाल मध्य भारत में अब तक 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जुटा ली गई है. धनसंग्रह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 10 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक के कूपन जारी हुए हैं. इन पर भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही श्री राम की छवि भी मौजूद रहेगी. जबकि 20000 रुपए तक का सहयोग नगद और इससे अधिक राशि चेक के जरिए ली जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इंडियन आर्मी के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल ने 50,000 में तैयार किया जबरदस्‍त हथियार

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी का उठाया फायदा, लाबुशेन के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत

Next Post
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी का उठाया फायदा, लाबुशेन के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत

ऑस्ट्रेलिया ने भारत की अनुभवहीन गेंदबाजी का उठाया फायदा, लाबुशेन के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया मजबूत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d