BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने पर आर्थिक पैकेज पर विचार: रामेश्वर उरांव

अभी जरूरतमंद परिवारों तक भोजन व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता

by bnnbharat.com
April 4, 2020
in Uncategorized
लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने पर आर्थिक पैकेज पर विचार: रामेश्वर उरांव

लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने पर आर्थिक पैकेज पर विचार: रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि में अभी राज्य सरकार का मुख्य ध्यान मुश्किल में फंसे लोगों को भोजन और स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की है. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार विभिन्न वर्गां को आर्थिक पैकेज उपलब्ध कराने के मसले पर विचार करेगी. डॉ. रामेश्वर उरांव शनिवार को रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी द्वारा गठित राहत निगरानी समिति (कोविड-19) की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.

Also Read This: सतर्कता बरतने में हुई कोताही तो पावर ग्रिड की फ्रीक्वेंसी व स्थायित्व पर खतरे की आशंका

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से कई कदम उठाये गये है और सरकार की योजनाएं किस तरह से जमीनी स्तर पर उतर रही है. इस संबंध में फीडबैक लेने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर भी पार्टी की ओर से राहत निगरानी समिति का गठन किया गया है.

उन्होंने बताया कि जगह-जगह से फोन आ रहे है, पार्टी के नेता, कार्यकर्त्ता और आमजनों की ओर से कठिनाई और सुझाव प्राप्त हो रहे है. सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है.

Also Read This: छात्रावास को बम विस्फोट कर उड़ाया, सहयोगी घायल

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मुख्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूप में पिछले दो दिनों से लगातार सैकड़ों फोन आ रहे है. रामगढ़ जिले के भुईंया टोली से जानकारी मिली कि क्षेत्र के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे है और उनके समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है. तत्काल जिले के उपायुक्त को सूचना देकर उनसभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी. इसी तरह से रांची के CRPF कैंप के निकट बस्ती में रह रहे लोगों ने भोजन उपलब्ध कराने का आग्रह किया और वहां भी अविलंब सहायता उपलब्ध करायी गयी. इसी तरह की कई समस्याओं की जानकारी खूंटी समेत विभिन्न जिलों से मिली, जिस पर संबंधित जिले के पार्टी नेताओं और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें तत्काल मदद उपलब्ध करायी गयी. उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम को यह जानकारी मिली है कि कई अन्य स्थानों पर भी दाल-भात केंद्र और खिचड़ी केंद्र बनाये जाने की जरूरत है. इस संबंध में लगातार अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों को मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

इस मौके पर समिति के समन्वयक रौशनलाल भाटिया, वरिष्ठ नेता सह समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, राजेश गुप्ता, लाल किशोरनाथ शाहदेव और सुनील टोप्पो समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सतर्कता बरतने में हुई कोताही तो पावर ग्रिड की फ्रीक्वेंसी व स्थायित्व पर खतरे की आशंका

Next Post

लोक डाउन के अलावा धारा 144 लगने के बाद गरीबों की हर संभव मदद करने को तैयार रामकृष्ण मिशन टी बी सेनिटोरियम

Next Post
लोक डाउन के अलावा धारा 144 लगने के बाद गरीबों की हर संभव मदद करने को तैयार रामकृष्ण मिशन टी बी सेनिटोरियम

लोक डाउन के अलावा धारा 144 लगने के बाद गरीबों की हर संभव मदद करने को तैयार रामकृष्ण मिशन टी बी सेनिटोरियम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d