BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बैठकों में नहीं आने पर रामगढ़व देवघर डीसी को शो कॉज

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
बैठकों में नहीं आने पर रामगढ़व देवघर डीसी को शो कॉज
Share on FacebookShare on Twitter

प्राक्कलन समिति की बैठक में नहीं हुए थे शामिल

भवन निर्माण सचिव की भी चेतावनी, दिया अंतिम मौका

रांची:- झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने रामगढ़ एवं देवघर के उपायुक्त के पिछले तीन बैठकों में नहीं आने को गंभीरता से लिया है. इसे लेकर समिति ने दोनों उपायुक्तों से स्पष्टीकरण मांगा है. कहा है कि यह सदन का अवमानना है और क्यों नहीं इन दोनों के विरुद्ध अवमानना का मामला मानते हुए इसे विशेषाधिकार समिति में लाया जाए. उपायुक्तों ने न केवल बैठक में नहीं आने की सूचना नहीं दी, बल्कि अपने किसी प्रतिनिधि को भी भेजना मुनासिब समझा.

साथ ही प्राक्कलन समिति ने विधानसभा निर्माण में हुई अनियमितता को लेकर भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार के भी समिति के समक्ष उपस्थित नहीं होने को गंभीरता से लिया है और उन्हें अंतिम मौका देते हुए 2 दिसंबर तक प्रतिवेदन के साथ बैठक में तलब किया है. समिति के अध्यक्ष दीपक बिरुआ ने बताया कि गत 4 नवंबर को समिति की हुई बैठक में भवन निर्माण सचिव ने स्वयं नहीं आ कर संयुक्त सचिव को भेज दिया था. उन्होंने बताया कि रामगढ़ एवं देवघर उपायुक्त को मुख्य सचिव ने भी समिति की बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद दोनों उपायुक्तों ने बैठक में आना जरूरी नहीं समझा. समिति ने इसे गंभीरता से लिया है.प्राक्कलन समिति की बैठक में विधायक बैजनाथ राम, नारायण दास एवं डॉ. लंबोदर महतो भी शामिल हुए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आजिविका संगठन ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया सिलाई सेन्टर का उद्घाटन

Next Post

पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Next Post
कार की चपेट में आकर 12 वर्षीय बच्चें की मौत , मुआवजे की मांग

पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d