रांची : रांची CID की टीम को बड़ी सफलता मिली है. 9.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति साजन राज उर्फ मनीष जैन उर्फ मंगल को गिरफ्तार किया है. इसके पास एक मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल, एक फर्जी चेक, एक फर्जी आधार, पैन कार्ड और रबर स्टाम्प बरामद किया गया.
बता दें कि एसबीआई के गुमला शाखा से 27 सितंबर 2019 को धोखाधड़ी हुई थी। जिसमें फर्जी चेक के माध्यम से निकासी की गई थी.
साजन राज बिहार के नालंदा जिला के गोवर्धन बिगहा गांव का रहने वाला है. कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों गणेश लोहरा, पंकज तिग्गा, मोहम्मद इकबाल अंसारी उर्फ राज, मनीष पाण्डेय, राजकुमार तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वर्ष 2018 में गिरोह के द्वारा 12 करोड़ रुपया की अवैध निकासी की गई थी. जिसकी शिकायत डाल्टेनगंज थाना में की गई है.

