रांची प्रेस क्लब चुनाव
रांची: रांची प्रेस क्लब के लिए सोमवार को संपन्न मतदान के बाद चुनाव परिणाम में पिंटू कुमार उपाध्यक्ष पद के लिए, अखिलेश कुमार सिंह सचिव और मो. जावेद संयुक्त सचिव पद के लिए निर्वाचित हुए. इन तीन पदों के लिए रात आठ बजे तक चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गयी. शेष पदों और कार्यकारिणी के लिए मतों की गिनती जारी है.
उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू कुमार को 234 वोट, विपिन उपाध्याय को 186, सुरेंद्र सोरेन को 167, दयानंद राय को 15 और मिथिलेश कुमार को 85 वोट मिले.
सचिव पद के लिए कुल 724 वोट पड़े, जिसमें से 9 वोट रद्द हो गये, वहीं अखिलेश सिं को 191 वोट प्राप्त हुए, जबकि धर्मवीर सिन्हा को 146 वोट मिले. सत्य मिश्रा को 114, पुष्कर महतो को 81, संजीव कुमार मिश्रा को 41 मिले. वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए 722 वोट में से मो. जावेद को 268, सोहन सिंह को 168, आरती को 156, वीर योगिता को 112 वोट मिलें, वहीं 18 वोट रद्द हुए.