निरज कुमार,
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जे एस सी ए स्टेडियम में खेले जा रहे झारखंड बनाम जम्मू कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया. खराब मौसम के कारण देर से प्रारंभ हुए मैच में 90 ओवर के जगह सिर्फ 50 ओवर का खेल ही संभव हो सका. पहले दिन की खेल की समाप्ति तक झारखंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 170 बनाए हैं. टीम के कप्तान सौरभ तिवारी अभी भी पिच पर बने हुए हैं.
बता दें कि झारखंड के कप्तान सौरभ तिवारी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. दोनों ओपनर कुमार देवब्रत और नाजिम सिद्धकी ने टीम को अच्छी शुरुआत दी और टीम का स्कोर 70 रनों के पार पहुंचाया. 35 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे कुमार देवव्रत ने अबीद मुस्ताक की गेंद पर शुभम पुंडीर को कैच थमा बैठे. उसके तुरंत बाद ही नाजिम सिद्दीकी भी आबिद मुस्ताक के ही गेंद पर अब्दुल शामद को कैच देकर मुस्ताक के दूसरे शिकार बने.
उसके बाद उत्कर्ष सिंह और कप्तान सौरभ तिवारी ने टीम का मोर्चा संभाला और स्कोर 100 के पार ले गए जब टीम का स्कोर 138 था उसी वक्त 28 रन पर खेल रहे उत्कर्ष सिंह ने मोहम्मद मुदस्सीर को अपना विकेट दे दिया. उसके बाद आए इशांक जग्गी भी सस्ते में पवेलियन लौट गए उन्होंने 19 गेंदों में 5 रन बनाए. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक सौरभ तिवारी 43( 86 ) और विराट सिंह 9 ( 26 ) अभी भी नाबाद है.
जम्मू कश्मीर की ओर से अबीद मुस्ताक ने सर्वाधिक तीन और मोहम्मद मुदस्सीर ने एक विकेट लिए.

