रांची: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में भी आज प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में जयपाल सिंह मुंडा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.
उन्होंने कहा कि झारखंड का नाम जयपाल सिंह मुंडा के नाम से जाना जाता है जो प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनके नाम पर स्टेडियम कि पिछले 5 सालों में समुचित विकास नहीं हो पाया. उन्होंने रघुवर सरकार ने प्राइवेटाइजेशन कर वहां कुछ व्यापारियों को निजीकरण करने की छूट दी ,जिसके लिए उन्होंने भी धरना और संघर्ष किया था.
उन्होंने उम्मीद जतायी कि नई सरकार में स्टेडियम का समुचित विकास करेगी स्टेडियम का जीर्णोद्धार हो इसके लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा से तत्पर रहेगी. वही मंत्री पद और स्पीकर के पद को लेकर मंत्री रामेश्वर उरांव ने कुछ भी कहने से इनकार किया.