रांची: रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में तीन जनवरी से झारखंड और जम्मू कश्मीर के बीच रणजी मैच प्रारंभ हो रहा है. मैच को लेकर सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है, हालांकि दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश और आसमान में बादल छाये रहने से इस चार दिवसीय मैच पर भी प्रभाव पड़ने की संभावना है.

