रांची: कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड-19 जांच के काम में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है. पूर्वी सिंहभूम जिले में आज वृहद पैमाने पर निःशुल्क कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिला प्रशासन की ओर से 11 स्थानों पर विशेष जांच शिविर लगाया जाएगा, जहां लोग अपनी जांच करा सकेंगे. इधर, सिमडेगा जिला प्रशासन ने भी बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कल जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोरोना जांच शिविर का आयोजन कर लगभग 5000 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
हजारीबाग जिले में भी रैपिड एंटीजन टेस्ट का दूसरा कल आयोजित किया जा रहा है, इसके तहत जिला और प्रखंड स्तर पर लोगों की निःशुल्क कोरोना जांच करायी जाएगी. सभी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा, जिससे कम समय में ही उनके कोरोना संक्रमित होने या ना होने के बारे में जानकारी मिल जाएगी.
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड-19 जांच के काम में तेजी लाने की कोशिश की जा रही है. सिमडेगा जिला प्रशासन ने भी बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कल जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोरोना जांच शिविर का आयोजन कर लगभग 5000 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है.
सभी लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट होगा, जिससे कम समय में ही उनके कोरोना संक्रमित होने या ना होने के बारे में जानकारी मिल जाएगी. सिमडेगा जिला प्रशासन की ओर से कोरोना जांच के लिए कल तीस स्थानों पर विशेष शिविर लगाया जाएगा, जहां पांच हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच करने का लक्ष्य रखा गया है.
अपर समाहर्ता ए.के.सिन्हा ने बताया कि जो लोग भी संक्रमित पाये जाएंगे, उनके इलाज की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गयी है. सिमडेगा के मंडल कारा में बंद 34 कैदी भी कोरोना संक्रमित पाये गये है, उन सभी को अलग वार्ड में रखा गया. मंडल कारा में बंद कैदियों की पूर्व में दो बार कोरोना जांच करायी गयी और फिर से सभी कैदियों की कोविड टेस्ट करायी जाएगी.
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांच से कोरोना जांच की त्वरित पहचान हो सकेगी और समय रहते उन्हें चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही संक्रमण के फैलाव पर भी अंकुश लग सकेगा.

