BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

म्यूचुअल फंड को RBI ने दी बड़ी राहत

by bnnbharat.com
April 27, 2020
in समाचार
म्यूचुअल फंड को RBI ने दी बड़ी राहत
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: कोरोना महामारी के चलते दुनियाभर में चरमराई आर्थिक गतिविधियों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने देश के म्यूचुअल फंड को तरलता के संकट के दौर में बड़ी राहत दी है.

आरबीआई ने सोमवार को एक बड़े फैसले का ऐलान किया जिसके तहत म्यूचुअल फंड को 50,000 करोड़ रुपये की विशेष तरलता सुविधा यानी स्पेशल लिक्विडिटी फैसिलिटी प्रदान की गई है.

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर केंद्रीय बैंक की नजर है और कोविड-19 के आर्थिक असर को कम करने के लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे ताकि वित्तीय स्थिरता कायम रहे.

म्यूचुअल फंड को दी जाने वाली यह राहत सोमवार यानी 27 अप्रैल से लेकर आगे 11 मई तक लागू रहेगी. आरबीआई के बयान के मुताबिक म्यूचुअल फंड को दी जाने वाली सुविधा को यह फंड अगर इस अवधि से पहले ही समाप्त हो जाता है तो इसे निर्धारित तिथि से पहले ही खत्म माना जाएगा.

केंद्रीय बैंक ने कहा है कि वह निर्धारित रेपो रेट पर 90 दिनों की अवधि के दौरान रेपो का संचालन करेगा.

मालूम हो कि बीते सप्ताह ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी फैंकलिन टेंपलटन ने छह म्यूचुअल फंड स्कीम को बंद कर दिया जिससे म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों की चिंता बढ़ गई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिल्ली दंगा मामला: जामिया एल्युमिनाई एसोसिएशन की प्रेसिडेंट सिफा उर-रहमान गिरफ्तार

Next Post

सफाई कर्मियों का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

Next Post
सफाई कर्मियों का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

सफाई कर्मियों का पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d