BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरबीआई ने जारी की ग्राहकों को चेतावनी, बैंक के नाम से आने वाले फर्जी कॉल और मैसेज से बचें

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों पर नकेल कसेगा RBI
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः वर्तमान समय में बैंक के नाम पर फर्जी कॉल और मैसेज से धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जालसाज बैंक का नाम लेकर कॉल या मैसेज कर बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांगते हैं और फर्जीवाड़े को अंजाम देते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ग्राहकों की सुरक्षा के लिए बीच-बीच में धोखाधड़ी से बचने के लिए सुरक्षा टिप्स शेयर करते रहता है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने इसको लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल आरबीआई सेज से एक ट्वीट करते हुए ग्राहकों को चेतावनी जारी की है. आरबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये बताया है कि ग्राहक अपना पिन, ओटीपी और बैंक खाते से जुड़े किसी भी जानकारी को शेयर न करें. केन्द्रीय बैंक ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक का कार्ड चोरी हो जाता है या खो जाता है तो तुरंत कार्ड को ब्लॉक करा दें.
बैंक ने इसके अतिरिक्त कहा है कि इसके अलावा ग्राहक किसी भी तरह के kyc डिटेल से जुड़ी जानकारी मांगने पर भी अलर्ट रहें और ऐसी कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर न करें. आरबीआई ने हाल ही में मोबाइल नंबरों का उपयोग कर नए धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी जारी की थी. नोटिस के अनुसार, बैंकों या वित्तीय संस्थानों के टोल फ्री नंबरों के समान मोबाइल नंबरों से धोखाधड़ी की जा रही है.
पिछले दिनों आरबीआई ने बैंक के नाम से आने वाले फ्रॉड फोन कॉल को लेकर चेतावनी जारी की थी. केन्द्रीय बैंक ने कहा था कि मान लें कि बैंक से आने वाले फोन कॉल की संख्या 1600-123-1234 है. तब ये जालसाज़ 600-123-1234 की तरह ही इसके लिए एक नंबर लेते हैं और इसे ट्रूकॉलर या अन्य सेवा देने वाले एप पर बैंक के टोल फ्री नंबर के रूप में रजिस्टर्ड करते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ 411 लोगों को देने की स्वीकृति

Next Post

मुश्किल में पाक पीएम इमरान, fatf की बैठक में पाकिस्तान पर होगा फैसला!

Next Post
मोदी के रहते कश्मीर पर कुछ नहीं कर सकते: इमरान खान

मुश्किल में पाक पीएम इमरान, fatf की बैठक में पाकिस्तान पर होगा फैसला!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d