चतरा: भारतीय जनता पार्टी सांसद बीडी राम ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम से देश के किसी भी नागरिक के नागरिकता पर कोई आंच नहीं आएगी.
चतरा में कल शाम पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश के नागरिकों में भ्रम फैलाया जा रहा है.
एक प्रश्न के उत्तर में सांसद बीडी राम ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी. प्रदेश नेतृत्व और केंद्रीय नेतृत्व इनको लेकर व्यापक रूप से चर्चा करने की तैयारी में है.
बीडी राम ने कहा है कि उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह संशोधन अधिनियम पर अब अब तक यह सातवीं बार संशोधन हुआ है.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में हिंदू, जैन, सिख, ईसाई और पारसी धर्म के लोग प्रताड़ित हो रहे हैं. ऐसे लोग 31 दिसंबर 2014 से भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देने के लिए यह नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत की संसद द्वारा पारित किया गया है.
उन्होंने बताया कि इन देशों से प्रताड़ित ऐसे लोग ऐसे 66 प्रतिशत लोग दलित है, जो 31 दिसंबर 2014 से भारत में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और गुजरात सहित पूरे देश में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं. उन्हें नागरिकता देने के लिए यह नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत की संसद में पारित किया है.
कुछ राज्यों के विरोध पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी है. देश के संसद द्वारा पारित कानून को सभी राज्यों में लागू करना बाध्यता होती है और यह भी बताया कि देश के किसी भी नागरिक को से नागरिकता छीनने के लिए यह कानून नहीं बनाया गया है. विपक्ष द्वारा लाए गए भ्रांतियों से सचेत रहने की सलाह आम लोगों की को दी गई है.

