BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चार नक्सली को खुली जेल में रखने की अनुशंसा

by bnnbharat.com
January 10, 2021
in समाचार
चार नक्सली को खुली जेल में रखने की अनुशंसा
Share on FacebookShare on Twitter

लोहरदगा: उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो की अध्यक्षता में आत्मसमर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पण कर चुके चार नक्सलियों को केंद्रीय कारा स्थित खुला जेल हजारीबाग स्थानांतरित हेतु पुलिस अधीक्षक लोहरदगा से प्राप्त प्रस्ताव और उन्हें दिये जाने वाले लाभ को लेकर बैठक हुई.

बैठक में समिति द्वारा चार नक्सलियों प्रकाश उरांव उर्फ दीपक उरांव उर्फ संदीप (टोटो थाना, भण्डरा, लोहरदगा), बालक खेरवार उर्फ भगत (होन्हे थाना, पेशरार, लोहरदगा), मदन यादव उर्फ मदन गोप (रेहलदाग थाना, बिशुनपुर, गुमला) और रामजीत नगेशिया उर्फ रामू उर्फ बनेश्वर नगेशिया उर्फ बनिया (रोरद, पेशरार, लोहरदगा) को पुलिस अधीक्षक के प्रस्ताव पर केंद्रीय कारा, हजारीबाग स्थित खुला जेल में स्थानांतरित किये जाने की अनुंशसा की गई. प्रकाश उरांव ने 31 मार्च 2018, बालक खेरवार ने 16 अगस्त 2017, मदन यादव ने 04 मई 2017 और रामजीत नगेशिया ने 16 अप्रैल 2020 में आत्मसमर्पण किया था.

बैठक में सभी चारों नक्सलियों को आत्मसमर्पण नीति के तहत दी जाने वाले राशि का भी पूर्ण भुगतान किये जाने के लिए विशेष शाखा, झारखण्ड, रांची से समन्वय बना कर तत्काल भुगतान कराये जाने, बीमा के लिए बीमा निगम के द्वारा प्रीमियम राशि तय कराने, उनके आश्रितों की विस्तृत जानकारी प्राप्त किये जाने, आश्रित को उसकी योग्यता अनुसार पुलिस/होमगार्ड/सहायक पुलिस पदाधिकारी के रूप में नियुक्त किये जाने, आश्रित को उसकी इच्छानुसार बिजनेस करने के लिए राशि उपलब्ध कराने समेत अन्य निर्णय लिये गये. साथ ही, आत्मसमर्पित नक्सलियों के विरूद्ध अंकित कांडों की समीक्षा करने के लिए तीन सदस्य समिति गठित करने का निर्देश सामान्य शाखा प्रभारी को दिया गया. इस समिति में जिला के लोक अभियोजक, पुलिस उपाधीक्षक और एक कार्यपालक दण्डाधिकारी होंगे.

बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा, उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक परमेश्वर प्रसाद, सामान्य शाखा प्रभारी नारायण राम, जिला उद्योग महाप्रबंधक नीलम केरकेट्टा,कारा अधीक्षक देवेंद्र कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आवश्यकता ही आविष्कार की जननी हैः राज्यपाल

Next Post

तेज रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

Next Post
सड़क हादसे में दुल्हे की मौत, आज थी शादी

तेज रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d