BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए बनाए गए रेड, यलो व ग्रीन जोन

by bnnbharat.com
July 30, 2020
in समाचार
कोविड-19 संक्रमण रोकने के लिए बनाए गए रेड, यलो व ग्रीन जोन
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिये जिला प्रशासन ने पुख्ता रणनीति बनाई है. कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले में कोविड-19 के कंटेनमेंट क्षेत्रों को रेड, यलो एवं ग्रीन जोन में बांटा है.

साथ ही वहां बैरिकेडिंग सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश जारी किए हैं, जिससे इन क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण दूसरे क्षेत्रों में न फैलने पाए.

ज्ञात हो जिले में वर्तमान में कोविड-19 के लगभग 400 कंटेनमेंट जोन हैं, जिनमें लगभग 101 रेड कंटेनमेंट जोन शामिल हैं. कलेक्टर सिंह द्वारा इस संबंध में जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि जिस क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमित मरीज पाए जाते हैं उन कंटेनमेंट जोन को पहले पांच दिन रेड जोन, इसके बाद के पांच दिन यलो जोन एवं आखिरी के चार दिनों को ग्रीन जोन माना जाएगा.

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नगर निगम आयुक्त ग्वालियर सहित जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री से समन्वय स्थापित कर कंटेनमेंट जोन के प्रवेश एवं निकास द्वार पर आवश्यकतानुसार मजबूत बेरीकेटिंग कराने के आदेश दिए हैं.

साथ ही कोविड-19 जोन से संबंधित फ्लैक्स लगाने के निर्देश भी दिए हैं. कलेक्टर सिंह ने जिले में चिन्हित रेड, यलो व ग्रीन जोन में वरीयता के आधार पर जरूरत के मुताबिक पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का आदेश भी जारी किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डुमरियाघाट पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू

Next Post

चकिया सीओ निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Next Post
बांध की मरम्मत में अनियमितता, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

चकिया सीओ निकले कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d