नई दिल्ली: संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रखते हुए छात्र और स्थानीय नागरिकों समेत कई प्रदर्शनकारी हाथों में तिरंगे और प्लेकार्ड लिए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के बाहर एकत्रित हुए.
छात्रों ने बताया कि उनके कई सहपाठी अपने-अपने घर जा चुके हैं, लेकिन उन्होंने यहीं रहने का और तब तक लड़ाई जारी रखने का फैसला किया जब तक कि नागरिकता कानून में किए गए संशोधन वापस नहीं लिए जाते.
इसी बीच बीजेपी के सांसद ने विवादित बयान दिया है. भाजपा सांसद आर.के. सिन्हा ने जामिया हिंसा को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, ‘और क्या सबूत चाहिए? गिरफ्तार करो जामिया के प्रशासकों को और बंद करो ऐसे विश्वविद्यालयों को जो आतंकवादी पैदा कर रहे हैं!’

