रांची : हवाई यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर है. अहमदाबाद से रांची के लिए नई हवाई सेवा 15 जुलाई से शुरू होगी.
रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अहमदाबाद से पटना होते हुए रांची के लिए यह सेवा उड़ान भरेगी.
.विमान अहमदाबाद से दिन के 3:00 बजे रवाना होगी और 5:20 में पटना पहुंचेगी. पटना से शाम 6:10 बजे रवाना होगी और शाम 7:05 रांची पहुंचेगी. इसके बाद रांची से रात 8:05 में उड़ान भरकर सीधे अहमदाबाद 10:05 में पहुंचेगी. सूत्रों के अनुसार यह विमान सेवा इंडिगो के द्वारा शुरू किया जा सकता है.

