BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बंगाल चुनावों के नतीजों को लेकर गलत साबित हुआ तो मुझे मेरा ट्वीट याद दिला देना- प्रशांत किशोर

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
दहाई अंकों में आई बीजेपी की सीटें तो छोड़ दूंगा ट्विटर: प्रशांत किशोर
Share on FacebookShare on Twitter


पश्चिम बंगालःचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार को कहा कि, पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी चुनाव देश में लोकतंत्र को बनाए रखने की सबसे अहम कड़ी साबित होंगे. भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने तृणमूल कांग्रेस के मुख्य स्लोगन ‘बंगाल मांगे केवल अपनी बेटी’ का उल्लेख करते हुए कहा अगर बंगाल चुनाव को लेकर मेरी बात सही नहीं हुई, तो आप 2 मई को मुझे मेरा ट्वीट याद दिला देना. प्रशांत ने 21 दिसंबर को किए अपने एक ट्वीट के संबंध में ये बात कही. चुनाव आयोग ने कल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा की थी. पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती बाकी चार राज्यों के साथ ही 2 मई को होगी.

प्रशांत किशोर ने इस से पहले पिछले साल 21 दिसंबर को भी एक ट्वीट करते हुए दावा किया था कि बंगाल में बीजेपी की 99 से अधिक सीटें आईं तो वह चुनावी रणनीतिकार का काम छोड़ देंगे. उसी ट्वीट के संबंध में बात करते हुए प्रशांत ने शनिवार को कहा कि 2 मई को नतीजे आने के बाद आप मुझे मेरा पिछला ट्वीट याद दिला देना.

इन चुनावों में टीएमसी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा, “देश में लोकतंत्र को बचाए रखने की एक प्रमुख लड़ाई बंगाल के चुनावों में होने जा रही है. बंगाल के लोग इन चुनावों को लेकर मन बना चुके हैं और आगामी चुनावों में वो सही व्यक्ति का ही चुनाव करेंगे.” साथ ही उन्होंने लिखा, ‘बंगाल मांगे केवल अपनी बेटी.’ प्रशांत ने अपने ट्वीट के अंत में लिखते हुए ये भी दावा किया है कि, ‘अगर बंगाल चुनाव को लेकर मेरा आकलन गलत साबित हुआ तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा.” गौरतलब है कि, प्रशांत किशोर की कंपनी i-pac इनमें चुनावों में टीएमसी के लिए रणनीति पर काम कर रही है. पिछले लोकसभा चुनाव में बंगाल में बीजेपी के 18 सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर की कंपनी को विधानसभा चुनावों के लिए अपने साथ जोड़ा था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अनिल अंबानी की रिलायंस होम फाइनेंस गहरे संकट में , सिर्फ दिसंबर में ही 100 करोड़ का लोन डिफॉल्ट

Next Post

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Next Post
क्रिकेट कोचिंग सेंटर अभ्यास रखेंगे बंद: आरडीसीए

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d