रांचीः राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि राज्य में सभी सरकारी सेवाओं में सीमित प्रतियोगिता परीक्षा को हटाया जाना ओबीसी के विरुद्ध साजिश है. इससे ओबीसी संवर्ग के कर्मचारी, पदाधिकारी उच्च पदों पर नहीं जा सकेंगे.
श्री गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि मोर्चा राज्य सरकार से मांग करता है कि सभी सरकारी सेवाओं जैसे पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, सचिवालय सेवा, अभियंत्रण सेवा आदि में प्रत्येक वर्ष सीमित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाए और उसमें ओबीसी का नियुक्ति रोस्टर क्लियर हो जिसके आधार पर नियुक्ति की जाए.
राज्य में पिछली सरकार में लगातार ओबीसी समुदाय के कर्मचारी, अधिकारी, छात्र, व्यवसायीआदि के साथ लगातार शोषण- दमन अधिकारों का हनन, संविधान प्रदत्त अधिकार से भी वंचित किया गया है.
वर्तमान में इस राज्य के माटी के पार्टी की सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह है कि सभी सरकारी सेवाओं यथा पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा, सचिवालय सेवा, अभियंत्रण सेवा आदि में प्रत्येक वर्ष सीमित प्रतियोगिता परीक्षा का नियुक्ति रोस्टर क्लियर हो और उसके आधार पर नियुक्ति किया जाए.