BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारा टीचर संघ के प्रतिनिधियों ने सरयू राय से मुलाकात कर समर्थन देने का दिया भरोसा

by bnnbharat.com
November 24, 2019
in समाचार
पारा टीचर संघ के प्रतिनिधियों ने सरयू राय से मुलाकात कर समर्थन देने का दिया भरोसा

पारा टीचर संघ के प्रतिनिधियों ने सरयू राय से मुलाकात कर समर्थन देने का दिया भरोसा

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने प्रातः न्यू बारीडीह स्थित पाण्डेय मैदान का भ्रमण किया तथा प्रातः भ्रमण में आये हुए लोगों से मुलाकात की. प्रातः भ्रमण में आये हुए लोगों ने सरयू राय का समर्थन देने का वादा किया.

इसके पश्चात बिष्टुपुर स्थित आवास पर पारा टीचर संघ के प्रतिनिधियों ने सरयू राय से मुलाकात कर समर्थन देने का भरोसा दिया. उन्होने कहा कि सभी पारा टीचर्स भी चाहते हैं कि सरयू राय भारी मतों से विजयी हों.

इसके बाद सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी के शांति वैली टेल्को, कृष्णा नगर, जोजोबेड़ा, नामदा बस्ती, गोलमुरी थाना के पास, नामदा बस्ती, आनंद नगर, सिदगोड़ा चाम्पिया काॅलोनी, बर्मामाइंस के हरिजन बस्ती, गोलमुरी के केबुल टाउन, बारीडीह मार्केट तथा जाहेर टोला, भूषण काॅलोनी, वरदान काॅलोनी, बिरसानगर, बागुनहातु आदि क्षेत्रों का दौरा कर जनसम्पर्क किया तथा उनकी समस्याओं को जाना.

पूर्वी क्षेत्र में भारी जनसमर्थन को देखकर सरयू राय ने कहा कि पूर्वी की जनता ने इस बार ठान लिया है कि भय एवं आंतक का खात्मा आगामी विधानसभा चुनाव में यहां की जनता कर के रहेगी. स्थानीय लोगों ने सरयू राय को बताया कि यहां टोंड मिल्क की काफी कमी है।.

लोगों ने बताया कि यहां टोंड मिल्क आवश्यकता अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पा रहा है लेकिन शराब की कोई कमी नहीं है. सरयू राय ने लोंगो को विश्वास दिलाया कि वह जल्द ही इस समस्या का निपटारा वे अपने स्तर से करेंगे.

बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि इस बार जमशेदपुर पूर्वी की जनता किसी भी कीमत पर परिवर्तन चाहती है और वो हो कर ही रहेगा. जनसम्पर्क के दौरान रोहित झा, भास्कर मुखी, अमित सिंह, संतोष मुर्मू, राम सिंह, बबलू यादव, सुनील साहु, विजय कुमार, आनंद ठाकुर, बबलू महन्ता सहित अनेकों लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पांच वर्षों में झारखंड हर क्षेत्र में पिछड़ा : हेमंत सोरेन

Next Post

स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

Next Post
स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

स्वीप के तहत रैप शो का अयोजन, मतदान के लिए किया गया जागरुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d