शशि भूषण दूबे कंचनीय,
मिर्जापुर: मिर्जापुर कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन के चलते रेलवे ने भी ट्रेन ठप कर टिकट बुक करना बंद कर दिया था.
इस दौरान ट्रेन के पहिए एकदम से थम गए थे. लेकिन दो माह बाद रेलवे बोर्ड ने निर्देश पर आरक्षित टिकट काउंटर खोला गया. यहां शाम 5:00 बजे तक यात्रियों ने विभिन्न रूट हेतु ट्रेनों के टिकट आरक्षित कराएं. देश में लॉकडाउन होने के बाद रेलवे बोर्ड ने भी कोरोना संक्रमण के भय से पूरे देश में 22 मार्च से रेल सेवा ठप कर दिया था.
पूर्व में यात्रियों ने टिकट बुक कराए थे लेकिन ट्रेन बंद होने के कारण यात्रा नहीं कर पाए थे. लेकिन अब यात्री सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. आरक्षण काउंटर के पास शारीरिक दूरी के मद्देनजर तीन तीन फीट की दूरी पर गोलाकार पेंट से बनाया गया है. करोना संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक यात्री गोलाकार में खड़े होंगे. इस दौरान बिना मास्क वाले व्यक्ति को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

