BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सिलेंडर ब्लास्ट होने से रिहायशी मकान जलकर राख

by bnnbharat.com
July 29, 2020
in समाचार
सिलेंडर ब्लास्ट होने से रिहायशी मकान जलकर राख
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,

UP:  गोला थाना क्षेत्र के बरियार गांव में कैलाश कन्नौजिया के रिहायशी मकान में बीती रात मंगलवार की देर शाम को घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई. आग लगने से सिलेंडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया जिससे रिहायशी मकान ध्वस्त हो गया. साथ ही घर में रखा 50 हजार नकदी समेत गृहस्थी का सारा सामान तथा तमाम जरूरी कागजात जल कर राख हो गया.
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी कैलाश कन्नौजिया के घर पर कथा का आयोजन किया गया था. कथा सुनने के बाद किए गए हवन की आग से घर में रखे उज्जवला योजना में मिले गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई.  जून माह में कैलाश के लड़की की शादी सम्पन्न हुई थी शादी में ही रिश्तेदार के घर से भी दो गैस सिलेंडर मंगवाया गया था. तथा इनका दो सिलेंडर पहले से था. दो सिलेंडर में गैस भरा हुआ था, जिसमें एक में आग पकड़ने के बाद ब्लास्ट हुआ और दूसरे भरे सिलेंडर में भी आग पकड़ लेने तथा विस्फोट होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया.

इस आगजनी में कैलाश के अस्थायी रूप से बने टिन शेड के मकान में रखा गृहस्थी का सारा सामान जल कर खाक हो गया. साथ ही पचास हजार रुपये व सारा अनाज वगैरह के साथ लाखों के समान जलकर राख होने का अनुमान है. गांव वालों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया .

फायर ब्रिगेड तथा डायल 112 पर फोन लगाने पर कोई जवाब नही मिला. घटना की सूचना पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सपा युवा नेता हरेन्द्र यादव ने गोला थाने पर फोन कर घटना की सूचना से पुलिस को अवगत कराया. सूचना पाकर मौके पर पहुचे दो पुलिस कर्मियों ने घटना का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शारीरिक दूरी अपनाकर कोरोना वायरस के संक्रमण से रहें दूर

Next Post

किसी भी कीमत पर श्रमिकों को मिले रोजगार,अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

Next Post
किसी भी कीमत पर श्रमिकों को मिले रोजगार,अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

किसी भी कीमत पर श्रमिकों को मिले रोजगार,अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d