देवघर: उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में पुनासी योजना से संबंधित चल रहे कार्यों, आगे की कार्य योजना, पर्यटन के दृष्ट्रिकोण किये जाने वाले कार्य एवं पुनासी समन्वय समिति की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई.
बैठक में उपायुक्त द्वारा पुनासी योजना के तहत चल रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विस्थापित परिवार को आ रही समस्याओं की जानकारी लेते हुए इससे संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु देवघर अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी विभागों के पदाधिकारी को कैंप लगाकर विस्थापित लोगों समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.
इसके अलावे उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जो भी विस्थापितों की जायज मांग है, उसे संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निराकरण ससमय कराया जाए. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय ने पुनासी परियोजना के तहत 606 परिवार को दी गयी सुविधाओं व उनके हित में किये गए कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया. साथ हीं बचे हुए परिवारों के मुआवजे की राशि को जल्द से जल्द हस्तांतरित करते हुए सभी विस्थापित परिवारों को जल्द से जल्द प्रमाण पत्र देना सुनिचित करें.
इसके अलावे उन्होंने वैसे विस्थापित परिवार जिनके घर में बेटा के जगह बेटी हैं, उन सभी मामलों का जांच करते हुए विभागीय पत्राचार के साथ उनकी समस्या का निदान करें.

