BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गांव में बाहरी की एंट्री पर रोक, ट्रक में भरकर पहुंच रहे हैं लोग

by bnnbharat.com
March 24, 2020
in समाचार
गांव में बाहरी की एंट्री पर रोक, ट्रक में भरकर पहुंच रहे हैं लोग

गांव में बाहरी की एंट्री पर रोक, ट्रक में भरकर पहुंच रहे हैं लोग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड सरकार महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने की तैयारी में जुट गयी है. कई लोग तो प्रशासन के आदेश को मान रहे हैं तो कई इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं.

Also Read This: कोरोना मरीजों, रिश्तेदारों, डॉक्टर व मेडिकल स्टॉफ से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक

लॉकडाउन के दूसरे दिन भी झारखंड में ऐसा नजारा दिख रहा है जो चिंता बढ़ाने का काम कर रहा है. झारखंड के इटखोरी से आज सुबह खबर आयी कि लोग यहां दूसरे राज्यों से ट्रकों में भरकर पहुंच रहे हैं.

ट्रेन रद्द होने के बाद भी एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगों के आने का सिलसिला जारी है. महाराष्ट्र से ट्रकों में बैठकर लोग अपने घर आ रहे हैं.

मंगलवार को महाराष्ट्र से चार ट्रकों में भरकर लोग इटखोरी पहुंचे. सभी मुंबई में काम करते हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण फैक्ट्रियों व कंपनियों में काम बंद हो गया है जिसके कारण वे अपने घर पहुंचे हैं.

Also Read This: भारत कोरोना के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई जारी रखे: WHO

ट्रक में बैठे लोगों में महामारी का तनिक भी भय नहीं नजर आया, वे बेपरवाह एक दूसरे से बिना दूरी बनाये बैठे थे.

यहां बाहरी के एंट्री पर रोक

झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड के दारू खरिका गांव से एक अच्छी तस्वीर आज सुबह सामने आयी.

यहां कोरोना वायरस से बचने के लिए बाहरी व्यक्ति के गांव में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गयी है. आपको बता दें कोरोना वायरस बहुत ही तेजी से एक मरीज से दूसरे में फैलता है.

दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के लिए कमेटी

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन इलाकों से श्रमिकों का ज्यादा पलायन हुआ है, वहां से लौटे हुए श्रमिकों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाये.

सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए अधिकारियों की कमेटी बनाने का फैसला किया है. जमाखोरी को देखते हुए भी सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया गया.

इधर, सरकार के निर्देशानुसार दूसरे राज्यों से रांची पहुंचे करीब 2000 प्रवासी मजदूरों को खादगढ़ा बस स्टैंड से बसों द्वारा गंतव्य तक भेजा गया.

दाल-भात केंद्रों पर मिलेगा भोजन, वहां खा नहीं सकते

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के सभी 377 दाल-भात केंद्रों को तीन दिनों के अंदर क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया है.

Also Read This: मॉर्निंग वॉक पर निकले सब इंस्पेक्टर को बाइक ने मारा धक्का, मौत

इन केंद्रों में सिर्फ भोजन मिलेगा. लेकिन यहां बैठकर खाना नहीं है, लोग भोजन घरों में खा सकेंगे. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों के घर पर भोजन की होम डिलीवरी कराने का निर्देश दिया गया है

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅकडाउन प्रभावित गरीबों को सरकार आर्थिक सहायता दे: रघुवर दास

Next Post

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को बनाया मुर्गा

Next Post
पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को बनाया मुर्गा

पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों को बनाया मुर्गा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d