BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पाक PoK में बसा रहा आर्मी के रिटायर्ड अफसरों को, महामारी संकट के दौरान भी कर रहा साजिश

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बुरी तरह से डरी हुई है पाकिस्तान सरकार

by bnnbharat.com
April 12, 2020
in Uncategorized
पाक PoK में बसा रहा आर्मी के रिटायर्ड अफसरों को, महामारी संकट के दौरान भी कर रहा साजिश

पाक PoK में बसा रहा आर्मी के रिटायर्ड अफसरों को, महामारी संकट के दौरान भी कर रहा साजिश

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों की संख्या में पाक सेना के रिटायर्ड फौजियों को पीओके के अलग-अलग ठिकानों में बसाया है. पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK पर एक बड़ी साजिश को अंजाम देने में लगा हुआ है. पाकिस्तान सरकार लगातार पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड जवानों और अधिकारियों को पीओके में बसा रहा है जिससे PoK की डेमोग्राफी को पूरी तरह से बदला जा सके.

सूत्रों की जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार इसके साथ ही चीन पाकिस्तान इकोनोमिक कॉरिडोर (CPEC) के निर्माण में लगे पाकिस्तानी मजदूरों को भी पीओके में बसा रही है. साथ ही चीन को खुश करने के लिए पाकिस्तान सरकार पीओके की जमीन को चीनी कंपनियों को सौंप रही है.

Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा 

जेएनयू में इंटनेशनल स्टडीज के प्रोफेसर एके महापात्रा के मुताबिक, “भारत ने जिस तरह से कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया है, इससे पाकिस्तान डर गया है. पाकिस्तान को इस बात का डर है कि कहीं भारत पीओके पर कब्जा न कर ले. यही वजह है कि पाकिस्तान पीओके की डेमीग्राफी में बदलाव कर रहा है. जिस तरह से पिछले दिनों पाकिस्तान के कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों को पीओके में रखा गया, उसके खिलाफ पीओके के लोगों ने काफी विरोध प्रदर्शन किया था. पीओके के लोग पाकिस्तान के खिलाफ आए दिन प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि पाकिस्तान डर की वजह से पीओके की डेमोग्राफी में बदलाव कर रहा है”

महापात्रा के मुताबिक जबसे भारत सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाया है, इससे पाकिस्तान सरकार बुरी तरह से डरी हुई है. पाकिस्तान को लगता है कि कहीं भारत पीओके पर कब्जा न कर ले.

चीन और पाकिस्तान और भी ज्यादा होगें करीब

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने CPEC के काम में लगी कई चीनी कंपनियों को जमीनें दे रही है जिससे पीओके के लोग पहले से ही काफी नाराज़ हैं. आने वाले दिनों में चीन और पाकिस्तान और भी ज्यादा करीब होगें. पाकिस्तान की तरह चीन को भी पाकिस्तान के साथ की जरुरत है और यही वजह है कि कश्मीर पर चीन लगातार पाकिस्तान का साथ दे रहा है जिस तरह कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूरी दुनिया ने चीन पर उंगली उठाई है, उसको देखते हुए चीन के लिए पाकिस्तान का साथ जरूरी है. जो चीनी कंपनियां पीओके में CPEC को निर्माण में लगीं हैं. उसके खिलाफ भारत सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए. सरकार को इन कंपनियों को बैन करना चाहिए.

Also Read This: डॉ. इरफान अंसारी ने गरीबों के साथ क्रूर मजाक किया, उन पर हो कड़ी कार्रवाई: भाजपा 

कश्मीर को लकेर चीन लगातार पाकिस्तान के पक्ष में बयान दे रहा है. संयुक्त राष्ट्र में गुरुवार को चीन के स्थाई मिशन के प्रवक्ता के उस बयान की भारत ने कड़ी आलोचना की है जिसमें चीन ने कहा था कि कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे में शीर्ष पर है और चीन कश्मीर की मौजूदा स्थिति पर नजर रखे है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबकि भारत, पीओके में पाकिस्तान की हो रही दखलदांजी और डेमोग्राफी में बदलाव करने की पाक की साजिश को बेनकाब करने के लिए चीन के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: रिम्स में कोरोना संदिग्ध बच्ची ने तोड़ा दम, चल रहा था इलाज

Next Post

कोरोना: डर से कर ली खुदकुशी, रिपोर्ट आई निगेटिव

Next Post
कोरोना: डर से कर ली खुदकुशी, रिपोर्ट आई निगेटिव

कोरोना: डर से कर ली खुदकुशी, रिपोर्ट आई निगेटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d