BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

उपायुक्त रांची की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक

by bnnbharat.com
April 8, 2020
in Uncategorized
सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

सोशल डिस्टन्सिंग के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: जिला स्तरीय टास्क फोर्स के वरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार रांची में आयोजित की गई. बैठक के दौरान उपायुक्त राय महिमापत रे ने सभी वरीय पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारियों से प्राप्त दैनिक प्रतिवेदन की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

Also Read This: स्वस्थय मंत्री द्वारा ट्वीट के माध्यम से मिले निर्देश पर उपायुक्त ने टीम गठित कर की कर्रवाई

निम्नलिखित टास्क फोर्स की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई

◆डिस्ट्रिक्ट कोविड-19 रिस्पांस टास्क फोर्स
◆मेडिकल रेस्पॉन्स मैनेजमेंट टास्क फोर्स
◆पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स
◆लॉकडाउन इम्पलीमेंटेशन टास्क फोर्स
◆सप्लाई चेन मैनेजमेंट टास्क फोर्स
◆वेलफेयर मैजर्स टास्क फोर्स
◆पब्लिक अवेयरनेस एंड ग्रिएवंस रिड्रेसल टास्क फोर्स

बैठक में उपायुक्त ने प्रखंडों में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये.

पब्लिक हेल्थ सर्विलांस टास्क फोर्स की समीक्षा करते हुए उपायुक्त रांची ने मास्टर ट्रेनर की टीम बनाने के काम की जानकारी ली. संबंधित पदाधिकारी ने बताया कि एएनएम, सहिया को पर्याप्त संख्या में ट्रेनिंग दी गई है. जिला भूअर्जन पदाधिकारी को 50 टीम रिजर्व में तैयार रखने का निदेश दिया गया.

Also Read This: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई ABVP कार्यसमिति की बैठक

बैठक में उपायुक्त द्वारा मेडिकल इक्विपमेंट्स की उपलब्धता के संबंध में सिविल सर्जन से समीक्षा की गई. स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक मेडिकल इक्विपमेंट्स की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया. मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम और स्टाफ की त्रिस्तरीय प्रतिनियुक्ति के संबंध में भी उपायुक्त द्वारा आवश्यक निर्देश दिया गया.

अपर समाहर्ता रांची को खेलगांव अवस्थित क्वॉरेंटाइन सेंटर में प्रतिनियुक्त मेडिकल टीम के साथ नियमित अंतराल पर बैठक करने और क्वारंटाइन सेंटर के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया गया.

बैठक के दौरान उपायुक्त राय महिमापत रे ने 181 पर आवेदनों की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारी को कुल प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु निर्देश दिया.

रांची जिला के बॉर्डर के इलाके में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को विशेष सावधानी बरतने और सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया ताकि कोरोना के संक्रमण की कोई भी संभावना उत्पन्न न हो.

सभी वरीय अधिकारियों और प्रभारी पदाधिकारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया. सभी राशन दुकान और सभी मुख्यमंत्री किचन, मुख्यमंत्री दाल भात केन्द्रों, कम्युनिटी किचन में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया.

बैॅठक में उपविकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल ने पंचायतों में आनेवाले माइग्रेंट्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर मुखिया से बाहर से आनेवालों के बारे में जानकारी ली जाए.

Also Read This: सांकेतिक रूप से आयोजित हुई हनुमान जयंती एवं छठी महोत्सव

बैठक में अपर समाहर्ता, रांची, अपर समाहर्ता नक्सल, रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू, विशेष अनुभाजन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, सिविल सर्जन, समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

SC ने कहा, कोरोना वायरस की टेस्टिंग फ्री हो

Next Post

पार्षद ने बुजुर्ग, विधवा, विकलांग असहाय लोगों के बीच कर रहे खाद्य सामग्री का वितरण

Next Post
पार्षद ने बुजुर्ग, विधवा, विकलांग असहाय लोगों के बीच कर रहे खाद्य सामग्री का वितरण

पार्षद ने बुजुर्ग, विधवा, विकलांग असहाय लोगों के बीच कर रहे खाद्य सामग्री का वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d