BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण सहित प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

by bnnbharat.com
February 12, 2020
in समाचार
प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण सहित प्रखंड में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में शौचालय निर्माण सहित प्रखण्ड में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला(सिसई): प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में शौचालय निर्माण की कार्यप्रगति एवं प्रखंड में चल रही सभी विकास एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिसई प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में सप्ताहिक बैठक आयोजित की गई.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सिसई प्रखंड में शौचालय निर्माण कार्य को लेकर सभी 18 पंचायतों के मुखियाओं एवं कर्मियों को लक्ष्य के अनुरूप आवंटित शौचालय निर्माण कार्य को पूर्ण कराते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने जेएसएलपीएस के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत् सभी छुटे परिवारों का सर्वे का कार्य 14 फरवरी तक पूर्ण कराकर प्रतिवेदन कार्यालय में जमा करने तथा जिन पंचायतों का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किया गया है, उन पंचायतों के मुखियाओं को नये शौचालयों के लिए राशि की मांग पत्र जमा करने का भी निर्देश दिया.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय अन्य योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, 14वें वित्त आयोग सहित अन्य सभी योजनाओं की समीक्षा करते हुए, सभी योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने मनरेगा योजनाओं के तहत् सभी गांवों में 10 दिनों में ग्राम सभा का आयोजन कर व्यक्तिगत व सार्वजनिक योजनाओं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मति एवं रख रखाव संबंधी विभिन्न योजनाओं का चयन करने की बात कही.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने फरवरी के अंतिम सप्ताह से एक-एक कर सभी पंचायतों में शौचालय निर्माण कार्य की प्रगति जांच व पंचायत में अन्य संचालित कार्याें की जांच हेतु पंचायत भवनों का निरीक्षण करने की बात कही.

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मुखिया व पंचायत सचिव को पंचायत भवनों की साफ-सफाई, प्रतिक्षालय भवन, प्रखंड पदाधिकारियों, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक व स्वयं सेवकों का संपर्क नम्बर का दिवाल लेखन का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आगामी 23 फरवरी को प्रखंड कार्यालय परिसर में कानूनी सहायता सह सशक्तिकरण शिविर लगायें जाने की जानकारी देते हुए, सफलतापूर्वक शिविर आयोजित करने हेतु तैयारी पूरी कर लेने को कहा.

बैठक में प्रखंड के महिला प्रसार पदाधिकारी सुषमा तिर्की, बीसीओ वेद प्रकाश, बीपीओ अराधना राय, बीपीएम रिजवाना खान, सहायक अभियंता प्रशांत कुमार, सभी पंचायतों के मुखिया, सभी पंचायत सचिव, सभी कनीय अभियंता, सभी जनसेवक, प्रखंड समन्वयक प्रवीण कुमार, आवास समन्वयक अमर साहु, सभी रोजगार सेवक एवं सभी स्वयं सेवक सहित अनेक कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

TVNL में गहराया वित्तीय संकट, वितरण निगम के पास बकाया 4000 करोड़ रुपये

Next Post

प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

Next Post
प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रखंड प्रशासन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d